Advertisement
Advertisement

― Advertisement ―

INTERNATIONAL LAW AND THE SAFETY OF RELIGIOUS MINORITIES: THE CASE OF BANGLADESH

INTRODUCTIONReligious minorities around the world face social, economic, and cultural discrimination, and Bangladesh is no exception. Since 1971, the nation has experienced recurrent...
Homeबैंक से दावा न किया गया धन कैसे प्राप्त करे ? how...

बैंक से दावा न किया गया धन कैसे प्राप्त करे ? how to get unclaimed money from bank deposit ?

ADVERTISEMENT

www.lawyerguruji.com

SPONSORED

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख हम जानेंगे कि ” बैंक से दावा न किया गया धन कैसे प्राप्त करे ?, how to get unclaimed money from bank ? 

अक्सर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य द्वारा अपना बैंक खता खुलवाया जाता है , किन्ही कारणों या परिस्थियों के बैंक खाता को भूल जाते है या किसी प्रकार कोई लेन देन ऐसे खाते में नहीं होता, और जो धनराशि बैंक खाते में पड़े है वो पड़े रह गए और कुछ कार्य न होने पर ऐसा खाता निष्क्रिय हो गया , यह सब होते होते कई साल गुजर , 2 वर्ष , 10 वर्ष या इससे अधिक अब आपकी जानकारी में आता है , अमुक बैंक खाते में धनराशि जमा है अब कैसे वापस ले , तो ऐसी धनराशि जो आपकी या अपके परिवार के किसी सदस्य की बैंक में जमा है और भूल गए तो अब क्लेम करके पा सकते है , भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ऐसे अदावा धनराशि को दावा करके प्राप्त करने के लिए उदगम पोर्टल चालू किया गया , व्यक्ति इसके जरिये धनराशि को मालूम करके अपने बैंक से प्राप्त कर सकते है। 

how to get unclaimed money from bank ?

इसकी पूरी प्रक्रिया को जाने। 

1. Unclaimed money क्या होता है ? 

आपके या आपके किसी परिवार के सदस्य या आप जिसके कानून वारिस है , बैंक खाता खुलवाया गया और किन्ही कारणों से या किन्ही परिस्थियों से  बैंक में जमा धन राशि बैंक खाते में ही जमा है और दावा नहीं किया जाता है, ऐसी दावा न की गयी धन राशि बैंक में आपके खाते में 2 वर्ष , 10 वर्ष या इससे अधिक वर्षों तक पड़ी है , दावा न किये जाने और किसी प्रकार की गतिविधि न होने पर बैंक ऐसे खाते को निष्क्रिय कर देती और जमा अमुक धनरशि भारतीय रिज़र्व बैंक के शिक्षा और जागरूकता निधि (DEA-  Depositor Education and Awareness Fund ) द्वारा व्यवस्थित की जाती है और ऐसी धनराशि को दावा करने वाले व्यक्ति को प्रदान की जाती है। सम्बंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत करना पड़ता है। 

2. बैंक से दावा न किये गए धन को कैसे प्राप्त करें ?  

आपके या आपके किसी परिवार के किसी सदस्य द्वारा बैंक में धनराशि जमा कर 2 वर्ष , 10 वर्ष या अधिक वर्षों तक भूल जाने पर और बाद में किसी तरह जानकारी होने पर ऐसी धनराशि को क्लेम करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिकृत उदगम पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खाते को खोजना होगा फिर अपनी अपने बैंक शाखा में जाकर क्लेम फॉर्म को भर कर और सम्बंधित दस्तावेजों को लगा कर जमा करना होगा। 

बैंक सत्यापित कर यानी प्रमाणीकरण प्रकारिया पूर्ण कर जमा धनराशि को ब्याज सहित या बिना ब्याज जैसा लागु हो आपको प्रदान कर सकेगी। 

चरण 1 – दावा न किये गए धनरशि के लिए बैंक खाते की खोज करना। 

  1. बैंक में जमा धनराशि के लिए दावा करने से पहले व्यक्ति को भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकृत पोर्टल उदगम – अदावी जमा सूचना – (UDGAM – Unclaimed Depositis -Gatway to Acess information) जाना होता है। 
  2. पोर्टल पर प्रवेश पाने के लिए प्रथम पंजीकरण करवाना होता है , उसके पंजीकरण के समय मांगी जा रही जानकारी को स्पष्ट व् सटीक दर्ज करना होता है , ताकि आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर व् मेल आईडी पर पंजीकरण सम्बंधित जानकारी प्राप्त होती है। 
  3. सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी व् पास प्राप्त होगा , लॉगिन कर पाने बैंक खाते की खोज करें। 

1. व्यक्तिगत खाते की खोज। 

  1. खाताधारक अपना नाम। 
  2. खाताधारक अपनी जनतिथि।  
  3. बैंक का नाम ( एक या अधिक जो भी चुन सकते है सभी )
  4. स्थायी खाता संख्या। 
  5. पैन कार्ड नंबर। 
  6. ड्राइविंग लाइसेंस। 
  7. वोटर आईडी नंबर। 
  8. पासपोर्ट नंबर। 

2. गैर व्यक्तिगत खाते की खोज। ( संस्था / फर्म / कंपनी  )

  1. खाताधारक की संस्था का नाम। 
  2. निगम की तिथि। 
  3. बैंक का नाम। ( एक या अधिक का चयन कर सकते है )
  4. अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का नाम। 
  5. स्थायी खाता संख्या। 
  6. पैन कार्ड नंबर। 
  7. कॉर्पोरेट पहचान संख्या ( सीआई इन )

आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी के अनुसार आपका रिकॉर्ड दिखाई देगा। आप इसका प्रिंटआउट निकलवा सकते है , ताकि बैंक में दावा फॉर्म पर लगा सके और बैंक में दिखा सके। 

चरण 2 –  अपनी बैंक की शाखा में जाये। 

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिकृत पोर्टल उदगम के जरिये अदावी धनराशि के दावा के लिए खोजे गए बैंक खाते की जानकारी के साथ व् सम्बंधित दस्तावेजों के साथ बैंक में जाना होता है। 
  2. बैंक से अदावी धनरशि के दावा के लिए दावा फॉर्म को प्राप्त करना होता है। 
  3. दावा फॉर्म में मांगी जा रही सभी जानकारी को स्पष्ट व् सटीक दर्ज करें।
  4. सम्बंधित दस्तावेज लगाए। 
  5. जमा करें। 

1. व्यक्तिगत दावे के लिए दस्तावेज। 

  1. पहचान प्रमाणपत्र। 
  2. निवास प्रमाण। ( आधार कार्ड )
  3. नवीनतम फोटो।
  4. पासबुक। 
  5. जमा रसीद। 
  6. अन्य आवश्यक दस्तावेज। 

2. कानूनी वारिसों के द्वारा दावे के लिए दस्तावेज। 

  1. वैध पहचान पत्र। 
  2. नवीनतम फोटो। 
  3. मृतक का मृत्य प्रमाण पत्र। 
  4. मृतक के रिश्ते का प्रमाण पत्र। 

3. गैर व्यक्तिगत दावे के लिए दस्तावेज। 

  1. वैध पहचान पत्र। 
  2. निवास पत्र।
  3. अन्य आवशयक दस्तावेज। 
  4. अधिकृत हस्ताक्षकारकर्ताओं द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित कंपनी / फर्म / संस्थान के लेटर हेड पर दावा फॉर्म जमा करना होता है। 

 तीसरा चरण 3 – बैंक द्वारा सत्यापन कर धनरशि प्रदान करना। 

  1. आपके द्वारा अदावी धनराशि के दावे के लिए जमा दावा फॉर्म, सम्बंधित आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 
  2. सत्यापन होने के बाद बैंक दावा की गयी धनराशि को जो आपकी है या जिसपर का अधिकार है या जिसपर आपका कानून अधिकार जो भी हो ब्याज सहित या बिना ब्याज के जो लागु हो धनराशि प्रदान करेगी। 







Source link