लड़ाई झगड़ा होने पर पुलिस थाने में एप्लीकेशन कैसे लिखें

    0
    69
    ADVERTISEMENT

    www.lawyerguruji.com

    SPONSORED

    नमस्कार मित्रों ,

    आज के इस लेख में हम जानेंगे कि “ लड़ाई झगड़ा होने पर पुलिस थाने में एप्लीकेशन कैसे लिखें ?” अक्सर व्यक्ति के जीवन में ऐसी परिस्थिति आती है , जिसमे उससे किसी व्यक्ति की लड़ाई या झगड़ा हो सकता है या हो ही जाता है।  ऐसे में पीड़ित व्यक्ति होने क्षेत्र के नजदीकी पुलिस थाने में जा कर घटना की सूचना देकर विपक्षी के विरुद्ध शिकायत लिखवा कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाना चाहता है। तो ऐसे में एक प्रभावशाली शिकायत पत्र / आवेदन पत्र कैसे लिखा जाये। इसी को विस्तार से जानेंगे। 

    लड़ाई झगड़ा हिमे पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें।  (एक प्रारूप )

    पुलिस थाने में लड़ाई के मामले में दी जाने वाली एप्लीकेशन लिखते समय ध्यान देने वाले मुख्य बिंदु।  

    1. पक्षकार के नाम ( लड़ाई मारपीट झगड़ा करने वाले का नाम , पिता नाम , पता, घटना में शामिल  व्यक्तियों के नाम ज्ञात / अज्ञात। )
    2. घटना स्थल का नाम ( घर के अंदर या बाहर , खेत में , बाजार में , सहन में, रास्ते में, कार्यालय आने जाने के दौरान, कार्यालय के अंदर या बाहर , नौकरी स्थल में या अन्य जगह जहाँ पर घटना घटित हुई है )
    3. घटना का समय।  
    4. घटना का स्थान। 
    5. घटना का दिन। 
    6. घटना का समय ( सुबह / शाम / दोपहर )
    7. मारपीट / लड़ाई झगड़ा में उपयोग होने वाले सामान जैसे कि :- चाकू , कुल्हाड़ी, फरसा , डंडा, लाठी, बन्दूक जैसे अन्य घातक आयुध। )
    8. घटना का पूर्ण विवरण। 

    लड़ाई झगड़ा हिमे पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें।  (एक प्रारूप ) 

     

    सेवा में , 

    श्रीमान थाना प्रभारी महोदय , 

    पुलिस थाना ( आपके क्षेत्र में जो थाना है उसका पता जहाँ आप घटना की सूचना देने जा रहे है )

    विषय – लड़ाई झगड़ा मारपीट हेतु कार्यवाही किये जाने बाबत प्रार्थना पत्र। 

    महोदय , 

     निवेदन है कि प्रार्थी (प्रार्थी का नाम , पिता का नाम, निवास स्थान ) का निवासी है। प्रार्थी के साथ (जैसे की मोहल्ले के लोग , ऑफिस , रास्ते )शोर  शराबा गाली गलोच ( जो हुआ है जैसे कि लड़ाई / झगड़ा / मारपीट के , जिस स्थान पर जैसे कि घर , बाहर , रास्ते में, ऑफिस , नौकरी के दौरान अन्य जगह जहाँ घटना हुई है, जितने लोग है उनकी संख्या ) ( घटना का पूर्ण विवरण ) करने लगे, जिसमे प्रार्थी को गंभीर चोटे आयी है। 

    प्रार्थी मानसिक व् शारीरिक रूप से क्षतिग्रस्त है , जिससे उसे भविष्य में अपनी जान डर सता रहा है । 

    अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी की उपरोक्त  घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही कर प्रतिपक्षी के विरुद्ध दण्डात्मिक कार्यवाही करने की कृपा करें।  

     

    दिनाँक 

    प्रार्थी 

    (नाम )

    (पिता नाम )  

    (निवासी )

     







    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here