जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने के लिए शपथ पत्र कैसे लिखे ?

    0
    3
    ADVERTISEMENT

    www.lawyerguruji.com

    SPONSORED

    नमस्कार मित्रों,

    आज के इस लेख में हम जानेंगे कि “ जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने के लिए शपथ पत्र कैसे लिखे ? ”  जन्म प्रमाण पत्र जो कि प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के बाद बनाया जाता है , जो कि इस तथ्य का निर्णायक दस्तावेज़ी साक्ष्य होता है कि व्यक्ति का जन्म कहाँ, किस तिथि, किस समय, उसके माता -पिता कौन है। जन्म प्रमाण पत्र एक प्रकार का पहचान पत्र है जो कि शिशु के जन्म के बाद बनाया जाता है जो की सरकार द्वारा प्रमाणित होता है , जो कि व्यक्ति  पहचान को कानून साबित करता है।  

    जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले सरकारी विभाग जैसे कि :-

    1. जन्म के समय हॉस्पिटल में,
    2. नगर निगम,
    3. नगर पालिका,
    4. ग्राम पंचायत / ब्लॉक कार्यालय ,
    5. CMO कार्यालय,
    6. नागरिक पंजीकरण प्रणाली ( CRS )

    कभी कभी समस्या तब आती है जब बच्चे का नाम  जन्म प्रमाण पत्र में गलत प्रिंट हो जाये और सही करवाने के लिए सपथ पत्र लिखना हो।  सपथ पत्र में क्या लिखना है ये जानना जरुरी है। 

    how-to-write-birth-certification-name-correction-afffidavit-in-hindi

    जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने के लिए शपथ पत्र कैसे लिखे ? 

    10 रूपये की स्टाम्प पेपर पर ( जन्म प्रमाण पत्र नाम संसोधन प्रारूप )

    जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने के लिए शपथ पत्र कैसे लिखे ?
    स्टाम्प पेपर प्रारूप 


    शपथ पत्र  ( प्रारूप )

    शपथ पत्र मिनजानिब ( पिता / माता का नाम पूर्ण निवास स्थान के साथ )सशपथ बयान करता है है कि :-

    1. यह कि शपथकर्ता उपरोक्त पते का मूल निवासी है। 
    2. यह की शपथकर्ता की पुत्री / पुत्र ( नाम , जन्म का स्थान पूर्ण विवरण के साथ , जिला ) में दिनांक —— को हुआ था।  
    3. यह कि शपथकर्ता की पुत्र / पुत्री ( नाम ) का जन्म प्रमाण पत्र ( जारी करने वाले विभाग का नाम ) द्वारा जारी किया गया है। 
    4. यह कि उपरोक्त जन्म प्रमाण पत्र में ( नाम ) हिंदी में सही लिखा है परन्तु अंग्रेजी में ( नाम ) गलत लिखा है। 
    5. यह कि (नाम जो सही करवाना वो नाम यहाँ लिखें ) नाम पढ़ा व् लिखा जाये। 
    6. यह कि (नाम ) जन्म प्रमाण पत्र में (जो नाम सही है वो लिखे ) लिखकर संशोधन किया जाना आवश्यक है।  
    7. यह कि शपथ पत्र की धारा 1 त 6 मी निजी ज्ञान से सही व् सत्य है इसमें कोई भी तथ्य झूठ नहीं है , ईश्वर मेरी मदद करें। 

    दिनांक –                                                                                                                               शपथकर्ता 

                                                                                                                                                   (नाम )

    नोट :-

    ब्रैकेट के अंदर जो लिखा है उसके स्थान पर आपको वो जानकारी लिखनी है जो आपकी पुत्र / पुत्री व् आपसे सम्बंधित है , जहाँ समझ न आये कमेंट करके पूछे। 

    नोटरी करवा ले।  

     







    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here