मेरठ में पहले रिक्शेवाले ने महिला से किया रेप फिर सिर ईंट से कूचकर की हत्या; गिरफ्तार

0
16

महिला की हत्या की जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, महिला खतौली के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। होली वाले दिन यानी 14 मार्च को महिला अपनी 5 साल की बेटी को लेकर घर से निकल गई थी। घरवालों ने खतौली में उसकी मिसिंग कंपलेन भी दर्ज कराई थी। तभी से परिवार के लोग महिला को तलाश रहे थे। लेकिन वो दोनों नहीं मिल रहे थे।

महिला को 50 साल का रिक्शा वाला मिला। वह उसके साथ घर चली गई। लिस ने बताया कि करतार की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह उसे पत्नी की तरह रखने लगा।

रिक्शा चालक ले गया साथ, करना चाहता था शादी

पुलिस के मुताबिक, करतार को महिला से प्यार हो गया था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसीलिए महिला और उसकी बेटी को अपने साथ रख लिया। महिला दिन में कहीं चली जाती थी। देर रात लौटकर आती थी। इसकी वजह से लोग उसके चरित्र पर शक करने लगे थे।

करतार ने ठान ली महिला की हत्या करने की

करतार का अन्य मर्दों के साथ महिला को देखना ठीक नहीं लग रहा था। करतार ने ठान लिया था कि वह अब उसकी हत्या कर देगा। चाहे कुछ भी हो। बस इसी उधेड़बुन में एक दिन जब महिला आई तो वह उसे खिलाने पिलाने के बहाने बाहर लेकर गया। करतार ने पहले महिला को खूब नशा कराया और फिर उसे खाना खिलाया। खाना खिलाने के बाद वह महिला को लेकर खंडहर में लकर गया। इसके बाद उसने यहां पर महिला के साथ रेप किया। रेप करने के बाद करतार ने महिला के सिर को ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें

यह मेरी गर्लफ्रेंड नहीं मैं तो मौलाना के कहने पर… लड़की के साथ पकड़ा गया शख्स तो खुला कांड

सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में रात 1 बजे करतार का रिक्शा जाते दिख रहा है। जिसमें एक महिला बैठी नजर आ रही है। लेकिन, 1 घंटे बाद रात 2 बजे रिक्शा खंडहर से वापस लौटता है। मगर उसमें महिला नजर नहीं आ रही। इसी के आधार पर पुलिस ने करतार को पकड़ लिया।

[ad_1]

Source link

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here