आर्म /गन के लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे ?

    0
    74
    ADVERTISEMENT

    [ad_1]

    SPONSORED

    www.lawyerguruji.com

    नमस्कार मित्रों,

    आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ” आर्म /गन के लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे ? “ अक्सर व्यक्ति को अपने जीवन में आर्म / गन के लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है। ये आवश्यकता निर्भर करती है व्यक्ति के उद्देश्य और परिस्थियों पर जैसे कि :-

    gun arm license application hindi आर्म /गन के लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे ?

    1. शस्त्र / गन लाइसेंस की जरुरत क्यों है ?

    1. विक्रय।
    2. खेल। 
    3. स्थानांतरण। 
    4. मरम्मत। 
    5. प्रूफ -जाँच। 
    6. आयात। 
    7. निर्यात। 
    8. प्रदर्शन। 
    9. आत्मरक्षा। 
    10. लक्ष्य अभ्यास। 
    11. निशानेबाजी। 
    12. भारत भ्रमण करने वाले वास्तविक पर्यटक के रूप में अस्थायी रूप से धारण करना। 
    13. मनुष्यों या मवेशियों को घायल करने वाले जंगली जानवरों को मरने के लिए।  
    14. फसलों और मवेशियों की रक्षा के लिए। 
    15. अपनी शारीरिक रक्षा के लिए जहाँ जीवन पर खतरा हो। 
    16. अपनी संपत्ति के बचाव के लिए जहाँ संपत्ति पर खतरा है। 
    17. व्यापारिक उद्देश्य हेतु आवश्यकता है। 
    18.  सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी के लिए। 
    19. ऐसे स्थान पर निवास करना जहाँ पर जीवन का खतरा बना रहता है , डाकुओं का हमला, चोरी, लूट, अन्य अपराधों से अपने बचाव हेतु। 
    20. आदि। 

    शस्त्र / गन लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र देना होता है जिसमे इस तथ्य का विवरण होता है कि आवेदक को शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता क्यों है ? 

    2. शास्त्र / गन लाइसेंस के आवेदन पत्र लिखने से पहले ध्यान देने वाले मुख्य बिंदु। 

    1. नाम,
    2. पिता / पति का नाम.
    3. जन्म स्थान / मूल स्थान,,
    4. वर्तमान पता,
    5. स्थायी पता,
    6. व्यवसाय / पदनाम,
    7. दोषी रहा हो,
    8. शांति बनाये रखने के लिए आदेशित किया गया हो तो दिनांक कब तक,
    9. किसी अधिनियम द्वारा निषिद्ध किया गया हो। 
    10. क्या पहले आवेदन किया तो उसका परिणाम क्या हुआ ?
    11. आवेदन लंबित / निस्तारित / वापस लिया गया। 
    12. पारिवारिक सदस्य शास्त्र लाइसेंस धारक है। 

    नोट:- शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रार्थना पत्र जिला मजिस्ट्रेट या पुलिस कमिश्नर को दे सकते है। 

    शस्त्र / गन लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे ? ( एक प्रारूप )

    सेवा में ,

    जिला मजिस्ट्रेट / पुलिस कमिश्नर 

    जिले का नाम –

    राज्य का नाम – 

    पिन कोड –

    विषय –  ( उद्देश्य ) हेतु  शस्त्र लाइसेंस ( पिस्तौल / बन्दूक ) प्रदान करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र। 

    महोदय / महोदया ,

    सविनय निवेदन है कि प्रार्थी ( अपना नाम, उम्र,  पिता नाम / पति नाम,  निवास स्थान ) का निवासी है, प्रार्थी अपनी स्वयं की सुरक्षा व् परिवार और सम्पति की सुरक्षा के लिए एक वैध  शस्त्र ( शस्त्र का प्रकार जैसे कि पिस्तौल।  बन्दूक ) का लाइसेंस प्राप्त करना चाहता / चाहती है। 

    1. यह कि प्रार्थी को शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता निम्न कारण से है – ( यह कारण लिखे उचित व्  स्पष्ट ) 
    2. यह कि प्रार्थी एक जिम्मेदार नागरिक है। 
    3. यह कि प्रार्थी वयस्क है। 
    4. यह कि प्रार्थी मानसिक व् शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वास्थ चित्त है। 
    5. यह कि प्रार्थी शस्त्र धारक के रूप में शस्त्र रखने के लिए जिम्मेदारी को 
    6. यह कि प्रार्थी के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में आपराधिक मुकदमा न ही दर्ज, लंबित व् विचाराधीन है। 
    7. यह कि प्रार्थी कानून का पालन करने वाला व्यक्ति है और शस्त्र कानून के नियमों व् शर्तों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    अतः आपसे अनुरोध है कि आवेदन पत्र पर विचार करते हुए उपरोक्त शस्त्र हेतु लाइसेंस प्रदान करने की कृपा करे। 

    प्रार्थी / आवेदक 

    ( आवेदक का नाम / हस्ताक्षर )

    मोबाइल नंबर :-

    दिनांक :-

    संग्लन दस्तावेज सूची :-

    1. शस्त्र लाइसेंस के लिए फॉर्म -A स्पष्ट व् सही भरा है। 
    2. नवीन फोटो 2 . 
    3. पहचान प्रमाण पत्र। 
    4. निवास प्रमाण पत्र। 
    5.  मेडिकल फ़िटनेस प्रमाण पत्र। 
    6. आयु प्रमाण पत्र ( हाई स्कूल की मार्कशीट / जन्म प्रमाण पत्र / पैन कार्ड )

    आवेदन के बाद की प्रक्रिया। 

    1. आवेदन का पुलिस द्वारा सतयापन। 
    2. DPO द्वार रिपोर्ट की समीक्षा। 
    3. मजिस्ट्र का आवेदन जारी / रद्द करने के सम्बन्ध में निर्णय। 





    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here