Vinesh Phogat: BJP सरकार ने विनेश फोगाट को दिए थे ये तीन ऑफर, 4 करोड़ लेना किया पसंद | Vinesh Phogat decided to take Rs 4 crore cash out of three offers from the BJP government

    0
    8

    खेल विभाग को मिला सहमति पत्र

    बता दें कि कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का सहमति का पत्र खेल विभाग को मिल चुका है। कांग्रेस विधायक को राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दरअसल, मौजूदा विधायक होने के नाते विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं चुना है।

    क्या है पूरा मामला

    पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं। लेकिन 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गई थी। इसके बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी जितना सम्मान देने का ऐलान किया था। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। देखें वीडियो….

    विनेश फोगाट ने उठाए थे सवाल

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद जब कुछ नहीं मिला तो विनेश फोगाट ने इस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ने सिलवर मेडल के बराबर सम्मान देने का वादा किया था लेकिन 8 महीने बीत गए उन्हें कुछ नहीं मिला है। 

    यह भी पढ़ें

    अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा

    सैनी सरकार ने विनेश को दिए तीन ऑफर

    हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश की 2019 की कैश अवॉर्ड की खेल पॉलिशी के मुताबिक विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी या प्लाट या 4 करोड़ कैश का ऑफर दिया था। अब कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सरकार के 4 करोड़ कैश अवार्ड को स्वीकार कर लिया है। वहीं कांग्रेस विधायक ने इसको लेकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को इस पर चुप्पी तोड़ प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्प में से जल्द से जल्द एक विकल्प का चयन करने की बात कही थी।

    [ad_1]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here