Advertisement
Advertisement

― Advertisement ―

THE STATELESS SHIP CONTROVERSY CASE: AN ANALYSIS ON LEGALITY OF SEIZING SHIPS ON HIGH SEAS  

INTRODUCTION“Imagine a 300-meter-long tanker carrying crude oil navigating the icy, turbulent waters close to Iceland. It has denied claims of registration, flying two...
HomeSIR क्या है - मतदाता सूची ? what is S.I.R -Special Instensive...

SIR क्या है – मतदाता सूची ? what is S.I.R -Special Instensive Revision for voterlist ?

ADVERTISEMENT

www.lawyerguruji.com

SPONSORED

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में हम “ SIR क्या है ? what is S.I.R -Special Instensive Revision ? विशेष गहन पुनरीक्षण जिसका सम्बन्ध चुनाव आयोग से है जो मतदाता सूची तैयार किये जाने में सहायक होती है , यह एक चुनाव आयोग की प्रक्रिया है जिसका प्रबंधन चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है। 

सन 2003 में भारतीय मतदाता सूची का अंतिम बार अद्यतन की गया , यानी अपडेट। अब पुनः चुनाव आयोग को मतदाता सूची अपडेट करने की आवश्यकता पड़ी तो , SIR प्रक्रिया को शुरू किया गया है। 

SIR क्या है - मतदाता सूची ? what is S.I.R -Special Instensive Revision ?

SIR को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे ?

1. SIR क्या है ?

2. SIR होता कैसे है ?

3. SIR का उद्देश्य क्या है ?

इन सभी को विस्तार से जानते है। 

1.  SIR क्या है ? ( स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न )

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 क्र तहत चुनाव आयोग को चुनाव कराने से सम्बंधित और चुनाव क्षेत्र में मतदाता सूची तैयार कराये जाने की सम्पूर्ण शक्ति प्रदान करता है।  

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 21 उपधारा 3 के प्रावधान के तहत चुनाव आयोग विशेष परिस्थितियों में SIR – विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को करा सकती है। 

SIR – स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न जिसको हिंदी में विशेष गहन पुनरीक्षण कहा जाता है , इसका सम्बन्ध भारतीय चुनाव आयोग से है , मतदाता सूचि तैयार करने के वह प्रक्रिया जिसमे नए मतदाताओं को जोड़ना, पहले से जुड़े मतदाताओं में उन मतदाताओं के नाम को हटाना जिनके नाम की प्रविष्टि दो बार है और मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रविष्टि के रह जाने में या किसी त्रुटि को सही करने से सम्बंधित कार्य शामिल है। 

SIR – विशेष गहन पुनरीक्षण की इस प्रक्रिया के जरिये चुनावी क्षेत्र की एक अनूठी मतदाता सूची तैयार होती है जिसमे :-

  1. नए मतदाता जोड़े जाते गई,
  2. पहले से जुड़े मतदाता जिनके नाम दो बार चढ़े है उनके एक नाम को हटाया जाता है ,
  3. मौजूदा मतदाता पहचान पत्र में सुधार किया जाता है। 

इस प्रक्रिया से मतदाता सूची का सत्यापन हो जाता है और सटीक मतदाता सूची चुनाव आयोग को प्राप्त होती है। जिससे एक  

2. SIR कैसे होता है इसकी प्रक्रिया क्या है ? 

SIR – विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एक नवीन मतदाता सूची तैयार हो जाती है। SIR प्रक्रिया में BLO – Block listing Officer की नियुक्ति होती है। ये BLO प्राइमरी स्कूल के अध्यापक होते है , जो अपने -अपने क्षेत्र के घरों में जाकर मतदाता सूची तैयार किये जाने की प्रक्रिया को निम्न चरणों से पूर्ण करते है। 

1. प्रत्येक BLO के पास ये 3 फॉर्म होते है, 

  1. फॉर्म नंबर 6 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना। 
  2. फॉर्म नंबर 7 डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सही करना।  यानी जिनके नाम दो बार चढ़े है उनमे से एक नाम को हटाना। 
  3. फॉर्म नंबर 8 मतदाता पहचान पत्र में रह गयी प्रविष्टियों को जोडना और त्रुटियों को सही करना। 

2. BLO प्रत्येक घरो में मतदाताओं का निरिक्षण कर मतदाता सूचि की प्रक्रिया को पूर्ण कर अपने क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार कर चुनाव आयोग द्वारा प्राधिकृत अधिकारी को प्रस्तुत करती है। इसमें शामिल है :-

  1. मतदाता सूची का सतयापन करना। 
  2. एक नयी मतदाता सूची तैयार करना। 
  3. नए मतदताओं को जोड़ना। 
  4. डुप्लीकेट मतदाताओं की त्रुटि को सही करना। 
  5. मतदाता पहचान पत्र में सुधार करना। 
  6. मृतक मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम हटाना। 

3. SIR का उद्देश्य क्या है ?

SIR – विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य एक नयी मतदाता सूची तैयार करना जिसके जरिये से पात्र मदतदाओं को मत करने का अधिकार प्राप्त हो सके और अपात्र मतदाताओं नाम मतदाता सूची से हटाया जा सके। 







Source link