Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने बढ़ाया पारा, दिल्ली चुनाव 2025 में बताया किसकी बन रही सरकार? | Phalodi satta Bazar New Prediction Delhi elections 2025 Aam Aadmi Party BJP Congress Arvind Kejriwal

0
7

पांच फरवरी को फलोदी सट्टा बाजार ने क्या कहा था?

बुधवार यानी पांच फरवरी को दिल्ली चुनाव 2025 के लिए हो रहे मतदान के बीच राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अपने पूर्वानुमान जारी किए थे। इस दौरान फलोदी सट्टा बाजार में सटोरियों ने करोड़ों रुपये का दांव लगाकर दिल्ली का सियासी पारा बढ़ा दिया था। फलोदी सट्टा बाजार के बुधवार को जारी ‌किए गए अनुमान के अनुसार दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को पसंद करने वाले सटोरियों ने आम आदमी पार्टी को 35 से 37 सीटें दी थीं। जबकि भाजपा को पसंद करने वाले सटोरियों ने पार्टी को दिल्ली में 33 से 35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। बहरहाल ये आंकड़ें कितने सच और कितने झूठ हैं। इसकी तस्वीर आठ फरवरी को साफ हो जाएगी, लेकिन इन आंकड़ों के चलते दिल्ली का सियासी पारा जरूर हाई हो गया है।

यह भी पढ़ें

एग्जिट पोल नतीजे सही साबित हुए तो ऐसे बढ़ेगी ‘आप’ की चुनौती

सटोरियों ने आम आदमी पार्टी में मचाई खलबली

राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के नए अनुमानों से जहां भाजपा में खुशी की लहर है। वहीं आम आदमी पार्टी में खलबली मची है। दरअसल, दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा अपना 26 साल का सूखा खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगाए है। अब अगर सटोरियों का अनुमान सटीक और सही निकलता है तो दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार तो बन रही है, लेकिन इस बार 25 से 27 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। वहीं बात अगर भाजपा की करें तो 26 सालों बाद दिल्ली में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती दिखाई दे रही है। बहरहाल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आएंगे। इसके बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

डिस्‍क्लेमरः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टे को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन देना नहीं है।

[ad_1]

Source link

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here