Welcome to AirrNews

Subscribe to AirrNews

Forever

/ forever

Sign up with just an email address and you get access to this tier instantly.

Recommended

Forever

Free

/ forever

Sign up with just an email address and you get access to exclusive news and articles forever.

1-Month

/ month

By agreeing to this tier, you are billed every month after the first one until you opt out of the monthly subscription.

Subscribe to AirrNews

Forever

/ forever

Sign up with just an email address and you get access to this tier instantly.

Recommended

Forever

Free

/ forever

Sign up with just an email address and you get access to exclusive news and articles forever.

1-Month

/ month

By agreeing to this tier, you are billed every month after the first one until you opt out of the monthly subscription.

Welcome to AirrNews

Welcome to AirrNews

Welcome to AirrNews

Welcome to AirrNews

Jangpura Assembly Election Result 2025: कांग्रेस और भाजपा की घेराबंदी में फंसी सीट, मनीष सिसोदिया बचा पाएंगे अपनी प्रतिष्ठा? | Jangpura Assembly Election Result 2025 know election counting result of Jangpura Assembly Seat

HomeDELHIJangpura Assembly Election Result 2025: कांग्रेस और भाजपा की घेराबंदी में फंसी...

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

साल 2013 से जंगपुरा सीट पर आप का कब्जा

जंगपुरा विधानसभा सीट दक्षिण पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह दक्षिण दिल्ली जिले का एक पॉश इलाका है। जो जंगपुरा, जंगपुरा एक्सटेंशन, जंगपुरा ए और जंगपुरा बी में विभाजित है। जंगपुरा विधानसभा सीट पर सिख और पंजाबी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। आम आदमी पार्टी ने पहली बार साल 2013 में मनिंदर सिंह धीर को चुनावी मैदान में उतारा था। मनिंदर मात्र 1744 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा में स्पीकर बने थे। इसके बाद साल 2015 में मनिंदर धीर भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद जंगपुरा से लगातार दो बार आप के प्रवीण कुमार विधायक बनते रहे।

यह भी पढ़ें

मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार का बदला पूर्वानुमान, दिल्ली चुनाव 2025 में ‘आप’ को मिल रहीं इतनी सीटें

इसके अलावा जंगपुरा सीट पर झुग्गी बस्तियों के मतदाता भी निर्णायक स्थिति में हैं। जबकि दलित और मुस्लिम वोट भी ठीक-ठाक हैं। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में नेहरू नगर, सनलाइट कॉलोनी, निज़ामुद्दीन बस्ती और दरियागंज में बड़ी संख्या में मुस्लिम और दलित मतदाता रहते हैं। इस बार कांग्रेस और भाजपा ने इसी गणित को ध्यान में रखते हुए यहां पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस के फरहाद सूरी मुस्लिम समुदाय से आते हैं। पूर्व कांग्रेस नेत्री ताजदार बाबर के बेटे फरहाद सूरी 4 बार पार्षद और दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर भी रह चुके हैं। वहीं तरविंदर सिंह मारवाह पंजाबी समुदाय से आते हैं।

साल 2020 में ये रहा जंगपुरा का चुनाव परिणाम

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 45,133 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के इम्प्रीत सिंह बख्शी को 29,070 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस के तरविंदर ‌सिंह मारवाह को भी 13,565 वोट मिले थे। साल 2020 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 50.9 % वोट मिले थे। जबकि जीत का अंतर 18.1% था। इस बार तरविंदर सिंह मारवाह भाजपा से चुनावी मैदान में हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार का टिकट काट दिया है।

साल 2015 में ये रहा चुनाव परिणाम

साल 2015 में भी आम आदमी पार्टी ने मनिंदर सिंह धीर का टिकट काटकर प्रवीण कुमार पर दांव लगाया था। जबकि भाजपा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर आए मनिंदर सिंह धीर को चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने तरविंदर ‌सिंह मारवाह पर दांव लगाया था। साल 2015 में आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 43,927 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के मनिंदर सिंह धीर को 23,477 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह को 22,662 वोट मिले थे। साल 2015 में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 48.1 % था। जबकि जीत का अंतर 22.4 % था।



Source link

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW
wpChatIcon
wpChatIcon
What would make this website better?

0 / 400