Gujarat: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 9 अप्रेल को होगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन | Guja Congress’s national convention will be held on 9 April at Sabarmati Riverfront in Ahmedabad

0
21

64 वर्ष पहले भावनगर में हुआ था अधिवेशन

इससे पहले 1961 में भावनगर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया था। कांग्रेस का गुजरात में पहला राष्ट्रीय अधिवेशन सूरत के हरीपुरा में 1938 में आयोजित किया गया था। इस अधिवेशन में सुभाषचंद्र बोस को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। हरिपुरा अधिवेशन की पूरी जिम्मेदारी सरदार पटेल ने निभाई थी। राज्य में पार्टी का यह तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।

महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का शताब्दी वर्ष

गोहिल ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व 1925 में महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। सरदार वल्लभभाई पटेल गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने थे। वे लगातार 25 वर्ष तक अध्यक्ष रहे थे। पटेल की जयंती के 150 वर्ष तथा पुण्यतिथि के 75 वर्ष पूरे होने के चलते पार्टी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक सरदार पटेल स्मारक शाहीबाग में और राष्ट्रीय अधिवेशन साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित करने का निर्णय किया है।

[ad_1]

Source link

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here