BJP Members are Intruders: Controversial Statement by Jharkhand MLA Irfan Ansari
घुसपैठिए हैं बीजेपी सदस्य: झारखंड विधायक Irfan Ansari का विवादित बयान
नमस्कार
“सबसे बड़े घुसपैठिए बांग्लादेशी नहीं हैं, बीजेपी के लोग हैं। संजय सेठ, प्रकाश, सीपी, वीपी, भानू, निशी , ये सब घुसपैठिये है। ये लोग बाहर से आए हैं।”
ऐसा कहकर भाजपा के निशाने पर आये इरफान अंसारी का जन्म 1965 में जामताड़ा जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की।
इरफान अंसारी 2014 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर जामताड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वह लगातार दूसरी बार 2020 में भी विधायक चुने गए।
ऐसा नहीं है कि इरफान अंसारी ने पहली बार ऐसा विवादित ब्यान दिया है , बल्कि उन्होंने कई बार विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने 2018 में कहा था कि “झारखंड में 90% लोग गरीब हैं।” उन्होंने 2021 में कहा था कि “झारखंड में आदिवासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।”
इसके बाद इरफान अंसारी का सबसे विवादित बयान 2023 में दिया गया था। उन्होंने कहा था कि “बीजेपी के लोग बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं।” इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
अंसारी ने आगे कहा, “क्या और मुद्दा नहीं है कि हमारा झारखंड कहां जा रहा है ? आज गरीब किस हाल में है? गरीब को घर नहीं मिल रहा है, हम लोग उनको घर दे रहे हैं, अबू आवास दे रहे हैं, हम लोग काम कर रहे हैं। आप बड़ी-बड़ी बातें सदन में कर रहे हो, झारखंड को बदनाम कर रहे हो। लोग समझ गए हैं। मैं कहूंगा कि ये हमारा झारखंड है, ये एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान नहीं है, बल्कि यहां का रिजल्ट जो होगा, वो इनके विपरीत होगा।”
उनका इशारा अभी हाल ही में हुई तीन राज्यों में भाजपा की जीत की तरफ था।
इरफान अंसारी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि अंसारी का बयान नफरत फैलाने वाला है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
आपको बता दे कि इरफान अंसारी का यह बयान झारखंड की राजनीति में एक नया विवाद पैदा कर सकता है। अब यह देखना काफो रोचक होगा कि इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में क्या होता है।
आशा है कि आपको हमारी ये पेशकश पसंद आयी होगी , और आपको कुछ नया जानने को मिला होगा , कृपया इसे लाइक, शेयर और AIRR न्यूज़ को सब्सक्राइब करें, ताकि हमे और बेहतर जानकारियों भरी वीडियो बनाने में आसानी रहे।
धन्यवाद्
#jharkhand #mla #irfanansari #indiangov #india #airrnews #2023 #bjp #bangladeshi #assembly