District | Venue | Start Date | End Date |
---|---|---|---|
Buxar | Police Line, Itarhi Road, Mahdah, Itarhi, Buxar, Pin Code – 802103 | 15-May-2025 | 16-Jun-2025 |
Kaimur | Jagjivan Stadium, Near Police Line, Kaimur (Bhabua), Pin Code – 821101 | 15-May-2025 | 04-Jun-2025 |
Nawada | ITI Ground, Nawada, Pin Code – 805110 | 15-May-2025 | 12-Jun-2025 |
Patna | Shaheed Rajendra Prasad Singh, Government High School (Patna High School), Gardanibagh, Patna, Pin Code – 800002 | 15-May-2025 | 16-Jul-2025 |
Supaul | Supaul Stadium, Supaul, Block-Supaul (Near B.S.S College), Pin Code – 852131 | 15-May-2025 | 28-May-2025 |
Bihar Home Guard Physical Test: शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा
शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा नियमावली की बात करें तो इस परीक्षा को 4 चरणों में बांटा गया है। इस परीक्षा को पास करने के लिए सभी चार चरण को पास करना होगा। किसी भी एक भाग में फेल हो जाने पर अगले भाग के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी, अगर कोई भी उम्मीदवार समयसीमा में दौड़ पूरी नहीं कर पाता है तो उसे अयोग्य माना जाएगा और वे आगे के चरण में भाग नहीं ले पाएंगे।
Bihar Home Guard physical kab hoga: पैर में चिप लगाकर दौड़ेंगे उम्मीदवार
फिजिकल परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन तैयारी में लगी हुई है। साथ ही फिजिकल परीक्षा में टेक्नोलॉजी की मदद भी ली जा रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीदवार पैर में चिप लगाकर दौड़ में भाग लेंगे। इस चिप का प्रयोग उम्मीदवार के दौड़ को ट्रैक करने के लिए किया जाएगा। जिससे उनके दौड़ को ट्रैक किया जा सकता है।
Bihar Home Guard Bharti: पास होने पर अगले चरण में एंट्री
फिजिकल परीक्षा में हर चरण में पास उम्मीदवार आगे जाएंगे और फेल हुए उम्मीदवार बाहर कर दिए जाएंगे। दौड़ में पास होने वाले उम्मीदवारों की ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा। जिनकी ऊंचाई और सीने का माप तय मापदंड के अनुसार होगा, वे आगे के लिए चयनित होंगे। इसके बाद लंबी कूद और गोला फेंक टेस्ट होगा। उम्मीदवारों को सभी के लिए 3 मौके दिए जाएंगे। सभी में अधिकतम 5 अंक उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।