10:53 AM, 22-Mar-2025
BSEB 12th Result 2025 Date: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
- थ्योरी पेपर: कम से कम 33% अंक
- प्रैक्टिकल पेपर: कम से कम 40% अंक
अगर कोई छात्र किसी एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
09:51 AM, 22-Mar-2025
Bihar Board 12th Result 2025 Date: इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कितने छात्र पंजीकृत थे?
- कुल परीक्षार्थी: 12 लाख 90 हजार से अधिक
- छात्र: 6 लाख 40 हजार से अधिक
- छात्राएं: 6 लाख 50 हजार से अधिक
- कुल परीक्षा केंद्र: 1,677
09:45 AM, 22-Mar-2025
Bihar Board 12 Result 2025 Kab Aayega: करें जेईई-नीट की निःशुल्क तैयारी
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/6d2Y84h3oc
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 19, 2025
09:07 AM, 22-Mar-2025
BSEB 12th Result 2025 Date: 2024 में बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर
- साइंस टॉपर 2024 – मृत्युंजय कुमार (481 अंक)
- कॉमर्स टॉपर 2024- तुषार कुमार (482 अंक)
- आर्ट्स टॉपर 2024- प्रिया कुमारी (478 अंक)
08:53 AM, 22-Mar-2025
Bihar Board 12th Result 2025 Date: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
बिहार बोर्ड संभावित रूप से मार्च के अंत तक इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
08:04 AM, 22-Mar-2025
Bihar Board 12th Result Kab Tak Aayega: क्या है प्रक्रिया?
- बिहार बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद जिन बच्चों को सबसे ज्यादा अंक मिलते हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच (वेरिफिकेशन) करता है।
- जो छात्र टॉपर लिस्ट में आ रहे होते हैं, उन्हें बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है। ये प्रक्रिया टॉपर वेरिफिकेशन कहलाती है।
- इसके बाद, फाइनल लिस्ट तैयार की जाती है।
- सभी उत्तर पुस्तिकाओं के अंक कंप्यूटराइज्ड तरीके से ऑनलाइन अपलोड किए जाते हैं।
- तब जाकर रिजल्ट जारी किया जाता है।
ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया चरण में है। इसके पूरा होते ही बीएसईबी जल्द नतीजे घोषित करेगा।
07:33 AM, 22-Mar-2025
BSEB 12th Result 2025: पिछले वर्ष 23 मार्च को आए थे नतीजे, इस बार क्या उम्मीद?
2024 में बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा 23 मार्च को की थी। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले कहा था कि 2025 के लिए इंटर की बोर्ड परीक्षा के नतीजे मार्च के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
09:17 PM, 21-Mar-2025
BSEB 12th Result 2025: 12.9 लाख विद्यार्थी कर रहे रिजल्ट का इंतजार
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को हुई। कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। परीक्षा कुल 12,90,213 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। इन सभी विद्यार्थियों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
08:42 PM, 21-Mar-2025
Bihar Board 12 Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
बिहार बोर्ड संभावित रूप से मार्च के अंत तक इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
07:05 PM, 21-Mar-2025
Bihar Board Class 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही जानकारी दी थी कि रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया जाएगा कि इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कितने सफल हुए और कुल पास प्रतिशत कितना रहा। इसके साथ ही 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।