www.lawyerguruji.com
नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ATM card / एटीएम कार्ड खो या चोरी हो जाने पर ब्लॉक करवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे ?
एटीएम कार्ड जिसका सम्बन्ध आपके बैंक अकाउंट में जमा धनराशि की निकासी और जमा करने से रखता है। आजकल सभी बैंक्स अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की सुविधा बैंक अकाउंट खुलवाने के दौरान ही उपलब्ध करा देती है। इस एटीएम कार्ड की मदद से बैंक खाता धारक ग्राहक किसी भी समय आवश्यतकता के अनुसार एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड की सहायता से नगदी निकाल और जमा कर सकता है , और अन्य बैंक सम्बन्धी कार्य कर सकता है।
परन्तु यदि यह एटीएम कार्ड खो या चोरी हो जाये तो ऐसे में जितनी जल्दी हो सके इसको ब्लॉक करवाना अति आवश्यक हो जाता है।
एटीएम ब्लॉक करवाने के लिए खाता धारक को एप्लीकेशन / प्रार्थना पत्र देना होता है, अब ये लिखा कैसे जाएँ उसी के बारें में विस्तार से जानेंगे।
मुख्य बिंदु :-
- बैंक का नाम।
- शाखा।
- शहर / गाँव / क़स्बा अन्य।
- बैंक अकाउंट नंबर।
- खाता धारक का नाम।
- खाता धारक का मोबाइल नंबर।
एटीएम खो या चोरी हो जाने पर ब्लॉक करवाने हेतु एप्लीकेशन कैसे लिखे ? (एक प्रारूप )
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय ,
( अपनी बैंक का नाम )
(बैंक शाखा का नाम )
(जिला का नाम )
विषय – एटीएम / डेबिट / क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाने व् नया एटीएम कार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र।
महोदय / महोदया,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी ( नाम पुत्र श्री ……………………….. ( निवास स्थान ) का निवासी है। प्रार्थी आपकी बैंक का खाता धारक है, जिसका बैंक अकाउंट नंबर ………………………………….. है। प्रार्थी का एटीएम डेबिट / क्रेडिट कार्ड दिनांक ……………………………को खो / चोरी हो गया है। प्रार्थी का डेबिट / क्रेडिट कार्ड ब्लॉक किया जाये , ताकि किसी भी प्रकार के अनधिकृत लेनदेन को रोका जाये।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि खो गए / चोरी हुए डेबिट /क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर एक नया डेबिट / क्रेडिट कार्ड प्रदान करने की कृपा की जाएँ।
दिनांक :- प्रार्थी
(नाम)
हस्ताक्षर
बैंक अकाउंट नंबर :-
फ़ोन नंबर
नोट :- यह एक प्रारूप है जो आपकी मदद करेगा एप्लीकेशन लिखने में।


