AI Voice Scam क्या है इससे कैसे बचें ?

    0
    20
    ADVERTISEMENT

    [ad_1]

    SPONSORED

    www.lawyerguruji.com

    नमस्कार मित्रों,

    आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ” AI Voice Scam क्या है इससे कैसे बचें ?  देश पहले डिजिटल बना कई सुविधा हुई साथ ही साथ लोगो के जीवन के नजरिये बदल गए , बढ़ते युग के विकास के साथ अपराध भी डिजिटल हो गए, साइबर अपराधी लोगो को ठगने की नयी नयी तरकीबे खोजने लगे , लोगो की गाढ़ी कमाई, जीवन भर की पूंजी को एक झटके में लूटने लगे , बस अपने जाल में फसा कर।  

    जैसे जैसे लोगो में जागरूकता फैली लोगो को इन साइबर अपराधियों की इन चालों का पता लगने लगा और बचने लगे, परन्तु इस इंटरनेट के आधुनिक युग में प्रवेश लिया AI ने , जो अत्यधिक विकसित हो रहा है कि ये वो कार्य कर सकता है , जो कि सोचने से परे है। 

    AI की इस विकसित टेक्नोलॉजी का उपयोग अब साइबर अपराधी लोगो को ठगने में ला रहे है , उसी में से एक AI Voice scam है। 

    1. क्या है AI voice scam ?
    2. Ai voice scam से कैसे बचें ?

    इन्ही सवलों के जवाब विस्तार से जानते है ?

    AI Voice Scam क्या है इससे कैसे बचें ?

    1. क्या है AI voice scam ?

    AI – आर्टिफीसियल इंटेलिजेन्स जिसके voice cloning tool का उपयोग कर साइबर अपराधी किसी भी व्यक्ति की आवाज की क्लोनिंग कर किसी भी व्यक्ति से रूपये की मांग कर सकते है। 

    इसमें साइबर अपराधी किसी भी व्यक्ति की आवाज को facebook, instagram,  snapchat, telegram पर पड़ी व्यक्ति की खुद की आवाज वाली वीडियो से उनकी आवाज की क्लिप को चुरा कर, फेक कॉल करके आवाज को रिकॉर्ड कर या अन्य सोशल मीडिया या अन्य श्रोतो से आवाज की क्लिप को चोरी कर AI voice cloning tool के जरिये व्यक्ति की आवाज का हूबहू आवाज का उपयोग कर लोगो को कॉल कर उनको ऐसी परिस्थिति के बारे में बताना जिसमे कोई भी व्यक्ति उस आपातकालीन स्थिति में बिना सोचे समझे साइबर अपराधी द्वारा कही गयी बात का यकीन कर उनके बताये गए QR code या UPI पर रुपया ट्रांसफर कर देते है। 

    बाद में उस व्यक्ति से जब बात होती है , तो पता चलता कि उसने तो कोई ऐसी कॉल करके किसी भी प्रकार के रूपये की मांग की ही नहीं थी। 

    आखरी में केवल मानसिक और आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है।  जागरूक रहे ऐसे किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल आने पर तुरंत उसकी बातों पर यकीन न करने। 

    2. AI voice scam से कैसे बचें ?

    AI voice scam से बचने के कुछ उपाय है , जिनके जरिये आओ AI voice scam से बच सकते है , इसमें आपको जागरूकता, चालाकी, सतर्कता और फुर्तीला दिमाग लगाना होगा जैसे कि :-

    1. अनजान फ़ोन कॉल आने पर ध्यान से सुने तुरंत उनकी बातों पर यकीन कर कोई भी प्रक्तिक्रिया न करें। 
    2. अनजान कॉल न प्राप्त हो उसके लिए फ़ोन कॉल पर अननोन कॉल सेटिगं को ऑन कर रखें ताकि अनजान नंबर से कॉल प्राप्त न हो। 
    3. यदि आप अनजान व्यक्ति की कॉल उठा भी लेते है और उसकी तरफ से कुछ ऐसी बातें कही जाती है , कि आपको यकीन होने लगता है कि  ऐसा कुछ है , तो कॉल कट कर उस व्यक्ति को कॉल करे जिसकी आवाज से आपको काल आयी और पुष्टि करें। 
    4. अनजान व्यक्ति की कॉल के बहकावें में बिलकुल न आये, और न ही अपनी निजी जानकारी दे। 
    5. AI voice scam का शिकार होने पर 24 घंटे के भीतर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायें। 





    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here