www.lawyerguruji.com
नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ” कटे फटें, जले या गले नोट बदलने के लिए बैंक को एप्लीकेशन कैसे लिखें ? अक्सर हम सभी को एक ऐसी समस्या का सामना करना पड़ जाता है, जिसमे भारतीय मुद्रा / नोट का कटना, फटना, गलना शामिल है। ऐसे में एक सवाल आता है कि इन मुद्राओं को कैसे और कहाँ बदलने के लिए जाना होता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (नोट वापसी ) नियमावली 2009 के नियामनुसार, रिज़र्व बैंक अपने सभी निर्गम कार्यालयों तथा वाणिज्य बैंकों की मुद्रा तिजोरी शाखाओं में कटे फटे और विरूपित नोट को बदलने की सुविधा नागरिकों प्रदान करता है। इस नियमावली के अनुसार बैंक किन नोटों को सवीकार करे या अस्वीकार करने का बैंको को पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
कटे फटे, विरूपित या गंदे नोटों को बदलने के एप्लीकेशन कैसे लिखे ?
सेवा मैं,
शाखा प्रबंधक,
(बैंक का नाम )
(बैंक शाखा का स्थान। शहर , जिला )
विषय – कटे -फटे / जले / विरूपित /गंदे नोट को बदलने जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय / महोदया ,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी ( नाम, उम्र, पुत्र, निवासी ) निवासी है। प्रार्थी का आपकी बैंक शाखा में अकाउंट ( बैंक अकाउंट नंबर ) है। प्रार्थी का फ़ोन नंबर निम्न है। …………………………..
नोट का प्रकार :-
- नोट का मूल्य, नोट की संख्या।
- नोट संलग्न।
उपरोक्त नोट / मुद्रा कटे फटे/ विरूपित / गंदे / जल जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाये, जिनका बदलना जाना अनिवार्य है।
श्रीमान जी प्रार्थी का निवेदन है कि उपरोक्त नोट को बदलने की कृपा करें।
दिनांक – प्रार्थी
(नाम )
हस्ताक्षर
खाता संख्या
मोबाइल नंबर
नोट :- प्रार्थना पत्र के साथ में निम्न दस्तावेज सलग्न करें।
- बदली जाने वाली नोट।
- आधार कार्ड , पैनकार्ड की स्वप्रमाणितफोटोकॉपी।
- बैंक पासबुक के प्रथम पन्ने की फोटकॉपी।


