दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली BJP में शामिल 

0
108
Arvinder Singh Lovely joins BJP

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Lovely joins BJPArvinder Singh Lovely joins BJP

28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था

कई और नेता भी बीजेपी में हुए शामिल

लवली की बीजेपी में यह दूसरी पारी है

कांग्रेस पर मनमानी करने का लगाया था आरोपदिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Arvinder Singh Lovely 4 मई को बीजेपी में शामिल हो गए.. उन्होंने AAP से गठबंधन को लेकर 6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था.. उन्होंने तब कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा।लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए.. भाजपा में शामिल होने के बादLovely ने कहा, “हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। –Arvinder Singh Lovely joins BJP

मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में भाजपा का परचम दिल्ली में भी लहराएगा.. आपको बता दें कि ​​​​​​Arvinder Singh Lovely की भाजपा में यह दूसरी पारी है.. Lovely 7 साल पहले 18 अप्रैल 2017 को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे.. हालांकि 10 महीने बाद ही वे 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए थे.. 31 अगस्त 2023 को Lovely को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था..

28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने 4 पेज की चिट्‌ठी लिखकर पार्टी प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया था.. उन्होंने कहा था कि मुझे एक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है..  इसके अलावाLovely ने AAP से गठबंधन पर भी ऐतराज जताया था.. Lovely ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया…

Lovely के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 30 अप्रैल को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। देवेंद्र ने Lovely के भाजपा में जाने पर कहा, “वे पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। कुछ लोगों का स्वभाव ही पार्टी से गद्दारी करने का होता है। उनका चरित्र सामने आ चुका है।”.. आपको बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं।

गठबंधन के तहत AAP इनमें से 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उदित राज को मैदान में उतारा है। दिल्ली में 25 मई को छठे फेज में वोटिंग होगी.. 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा के सभी उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई थी.. त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्येक सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बड़े वोटों के अंतर से आगे रही थी। भाजपा को 56 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

जबकि कांग्रेस को 22.5 प्रतिशत और AAP को 18.1 प्रतिशत वोट मिले थे। 2014 में बीजेपी को 46.4 प्रतिशत वोट मिले थे.. अब Lovely के बीजेपी में जाने से बीजेपी कितनी मजबूत होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.. लेकिन कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं.. ऐसी ही सियासी खबरों के लिए आप जुड़े रहिए AIRR NEWS के साथ

#DelhiCongress #ArvinderSinghLovely #BJP #DelhiCongress #ArvinderSinghLovely

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here