केदारनाथ धाम पहुंची सीएम रेखा गुप्ता ने मांगी खास मनौती, बोलीं-बाबा हमें इतनी शक्ति दें कि… | CM Rekha Gupta Kedarnath Dham prayed for cleaning Yamuna in Delhi

0
5

यमुना को गंगा जैसा बनाने का लिया संकल्प

इससे पहले रविवार को सीएम रेखा गुप्ता ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान किया। इसके बाद वह स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात करने पहुंची। जहां उन्होंने कहा दिल्ली में यमुना जी की सफाई कर गंगा जैसी बनाने का संकल्प लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “यह बहुत खुशी की बात है। दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। हरिद्वार आने से पहले हमने यमुना नदी की आरती की। इसके बाद गंगा जी में डुबकी लगाने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “गंगा जी में स्नान के बाद मैं अपने अंदर और अधिक ताकत महसूस कर रही हूं। अब मुझे लग रहा है कि दिल्ली में विकास की गति और तेज होगी। आज मुझे गुरुजनों का आशीर्वाद मिला। इसके बाद मुझे अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है। दिल्ली जो कई सालों से परेशान है। अब भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली को आगे बढ़ाएं। मैं आपसे (गंगा जी) शक्ति मांगती हूं कि लोगों की जो भी आकांक्षाएं हैं। मैं उन्हें पूरा कर सकूं।”

भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पहुंची उत्तराखंड

दरअसल, दिल्ली सरकार के पहले 100 दिन पूरे होने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दो दिनों का सरकारी अवकाश लिया है। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान किया। इसके बाद हरिद्वार में संत समागम भी किया। जबकि सोमवार को वह बाबा केदारनाथ धाम पहुंची हैं। जहां विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने बाबा से दिल्ली के विकास की मनौती भी मांगी है।

यह भी पढ़ें

चुप्पी में धैर्य हूं, चुनौती में शौर्य हूं…सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाकर AAP पर कसा तंज

गंगा स्नान के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था “मैंने गंगा मइया से प्रार्थना की है कि जैसे लाखों भक्तगण हरिद्वार में गंगा जी की पूजा करते हैं, वैसे ही दिल्ली में यमुना जी को भी सम्मान मिले। मैंने गंगा जी से आशीर्वाद मांगा है कि हम यमुना नदी की सफाई में सफल हों। ताकि श्रद्धालु यमुना जी में पवित्र स्नान कर सकें। मां गंगा से आशीर्वाद लेकर हम मां यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करेंगे। हम दिल्ली के विकास को गति देने का काम करेंगे। मां का आशीर्वाद लेकर मुझे बहुत संतोष हो रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर मैं दिल्ली के लिए बेहतर काम कर पाऊंगी।”

12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल है केदारनाथ धाम

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल स्थित हिमालय में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा केदारनाथ का धाम भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल है। इसके चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर साल बाबा केदारनाथ के दर्शन-पूजन के इस तीर्थ स्थल पर पहुंचते हैं। उत्तराखंड प्रशासन ने 2 मई से केदारनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत कर दी है। इसके लिए 2 मार्च 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे।

दरअसल, उत्तराखंड में हिमालय पर करीब साढ़े तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन से सरकार को यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने, आपात स्थिति में ट्रैकिंग और बेहतर सुविधाएं देने में मदद मिलती है। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। यह प्रक्रिया मुफ्त है और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।

ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन

बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर “Register” के ऑप्‍शन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। जिसमें जरूरी जानकारी भरें और अपना अकाउंट बनाएं। इसके बाद अकाउंट को लॉग इन करें। लॉग इन करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में भी आपको सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।

यह भी पढ़ें

वन नेशन, वन हसबैंड की सोच पर चल रहे पीएम मोदी, आप के संजय सिंह ने भड़काई सिंदूर पर सियासत

इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, यात्रा की तारीख आदि शामिल है। इसके बाद गंतव्य भ्रमण के सेक्शन में केदारनाथ चुनें, आधार कार्ड वेरिफिकेशन करें। इसमें आपातकालीन संपर्क जैसी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद आपको ईमेल या व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रेशन नंबर और यात्रा पास मिल जाएगा। इसे प्रिंट करें और यात्रा के दौरान साथ रखें। यात्रा के दौरान आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट जैसे वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।

[ad_1]

Source link

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here