www.lawyerguruji.com
नमस्कार मित्रों, आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ” शैक्षिक अंतराल / शिक्षा गैप हेतु शपथ पत्र कैसे बनायें ?’ अक्सर जब भी कोई भी व्यक्ति कही शैक्षिक संस्था में प्रवेश के लिए आवेदन करता है या किसी विभाग में पंजीकरण के लिए आवेदन करता है, तो आवेदन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता की घोषणा करनी पड़ती है, कि उसने कहाँ तक शिक्षण प्राप्त की है , शिक्षण के दौरान कोई गैप हुआ या नहीं।
शिक्षण अंतराल शपथ पत्र / गैप प्रमाणपत्र क्या है ?
अक्सर विद्यार्थी जीवन में छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे रहते है, इन प्रतियोगिता के दौरान तैयारी में लगे छात्र पढाई रोक देते है , जो कि हाई स्कूल / इंटरमीडिएट / स्नातक / परास्नातक के दौरान अंतराल हो जाता है।
ऐसे छात्रों को जब किसी शैक्षिक संस्था में या कही जॉब / नौकरी में प्रवेश मिलता है ,तो शैक्षिक घोषणा करनी पड़ती है, जिसके अंतर्गत जिन व्यक्तियों ने अपनी शिक्षण के दौरान बीच में पढाई रोकी और कुछ वर्षों बाद फिर पढाई शुरू की इस दौरान हुए अंतराल को दर्शित करने के सम्बन्ध में अंतराल शपथ पत्र दाखिल करना पड़ता है। इस शपथ पत्र में शिक्षा के दौरान हुए अंतराल के सम्बन्ध में उचित कारणों का सत्य कथन करना पड़ता है।
शिक्षण अंतराल शपथ पत्र कैसे बनता है ?
शिक्षण शपथ पत्र गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर 10 , 20, 50, 100 रूपये के स्टाम्प पेपर पर आवश्यकता के अनुसार बनवा सकते है। इस शपथ पत्र में व्यक्ति अपनी शिक्षण अंतराल में सम्बन्ध में सत्य कथन करता है। शिक्षण अंतराल में हुए अंतराल का उचित कारण। शपथ पत्र पर कथन लिख जाने के बाद नोटरी करवाना होता है। जिसमे नोटरी यह सतयापित करता है कि शपथ पत्र में लिखे कथन और उसपर सपथकर्ता के हस्ताक्षर मेरे सामने हुआ , जिसको सत्यापित किया गया है।
शैक्षिक अंतराल हेतु शपथ पत्र का प्रारूप।
समक्ष : श्रीमान ( उस संस्था / अधिकारी जिसके समक्ष देना है )
शपथ पत्र
मैं , ( नाम। ………………. पुत्र / पुत्री श्री……………………………………… उम्र ……………. निवासी ………………………………. शपथपूर्वक बयान करता / करती हूँ कि :-
धारा 1 . यह कि शपथकर्ता उपरोक्त पते का मूल निवासी है।
धारा 2 .यह कि शपथकर्ता ने हाई स्कूल परीक्षा सन …………………………. में उत्त्रीण किया है।
धारा 3. यह कि शपथकर्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा सन ………………………………में उत्त्रीण किया है।
धारा 4 . यह कि शपथकर्ता ने सत्र ( जिस सत्र से सत्र तक गैप हुआ ) अत्यधिक बीमारी व् आर्थिक तंगी के कारण किसी भी शैक्षिक संस्था में प्रवेश नहीं ले पाया। तत्पश्चात शपथकर्ता ने सन………………..में स्नातक ( ………..) में प्रवेश लिया तथा स्नातक की परीक्षा सन…………………. में उत्त्रीण किया।
धारा 5.यह कि शपथकर्ता ने (सत्र से सत्र तक) प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेता रहा परन्तु कही भी सफलता नहु मिली। तत्पश्चात शपथकर्ता ने (सत्र से सत्र) में क्रमशः ( पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष ……………….. की परीक्षा उत्त्रीण किया तथा शपथकर्ता अपना प्रवेश / पंजीयन करा रहा है।
धारा 6. यह की शपथपत्र की धारा 1 त 5 में वर्णित समस्त तथ्य शपथकर्ता के निजी ज्ञान से सत्य व् सही है इसमें कुछ भी झूठ नहीं है और न ही कुछ छिपाया गया है।
ईश्वर मेरी मदद करें।
दिनांक :- शपथकर्ता
( नाम )
उपरोक्त
नोट :-
- यह शैक्षिक अंतराल शपथ पत्र का प्रारूप है , जो कि आपको शपथ पत्र ड्राफ्ट करने में मदद करेगा , यह मूल शपथ पत्र नहीं है। शपथ पत्र में कथन प्रत्येक व्यक्ति के उनकी परिस्थिति के अनुसार भिन्न हो सकते है , तो अंतराल का उचित कारण अपनी परिस्थिति के अनुसार उसका कथन करें। शैक्षिक सत्र में जहाँ जहाँ पर अंतराल हुआ हो शपथकर्ता अपनी परिस्थिति के अनुसार कथन करेगा।
- पंजीकृत नोटरी से नोटरी करवा ले , ये नोटरी न्यायालय / तहसील में मिल जायेंगे।



