होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें, कटनी के यात्रियों को भी मिल रहा लाभ | holi special trains

0
5

भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, 13 सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
पुणे-दानापुर होली तीन-तीन ट्रिप चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे-दानापुर होली विशेष ट्रेन 3-3 ट्रिप चलाई जा रही है, जो पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल (जबलपुर), कटनी, मैहर, सतना स्टशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। जानकारी के अनुसार 01481 पुणे-दानापुर होली विशेष ट्रेन 10 मार्च, 14 मार्च एवं 17 मार्च को पुणे स्टेशन से रात 19.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 11.15 बजे, पिपरिया 12.24 बजे, नरसिंहपुर 13.30 बजे, मदनमहल 15.30 बजे, कटनी 16.55 बजे, मैहर 17.53 बजे, सतना 18.50 बजे पहुंचकर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 5 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे होली विशेष ट्रेन 12 मार्च, 16 मार्च एवं 20 मार्च को सुबह 6.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, सतना 6.45 बजे, मैहर 18.38 बजे, कटनी 19.25 बजे, मदनमहल 21 बजे, नरसिंहपुर 22.26 बजे, अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00.03 बजे, इटारसी 1.50 बजे पहुंचकर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। दौंड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़ जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा। इसमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 7 वातानुकुलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 एलएलआरडी रहेंगे।

हुबली-मुजफ्फरपुरहै होली स्पेशल ट्रेन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07315 हुबली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 11 मार्च को इटारसी 18.25 बजे, जबलपुर रात 21.40 बजे, कटनी 23.05 बजे पहुंचकर, तीसरे दिन (बुधवार) सतना मध्य रात्रि 00.25 बजे और दोपहर 12.30 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचेगी। 07316 मुजफ्फरपुर-हुबली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को मुजफ्फरपुर स्टेशन से दोपहर 14.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रविवार सतना मध्य रात्रि 1.45 बजे, कटनी 3.25 बजे, जबलपुर 5.05 बजे, इटारसी 9.10 बजे ओर तीसरे दिन (सोमवार) 10.30 बजे हुबली स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज जंक्शन, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाढ़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

चिया की खेती से बढ़ेगी जिले के किसानों की आमदनी, होंगे कई फायदे
चर्लपल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन
इस तरह गाड़ी संख्या 07715 चर्लपल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 10 मार्च को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 14 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रानी कमलापति 9 बजे, बीना 11.25 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 5 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। 07716 गोरखपुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर, बीना रात्रि 23.35 बजे पहुंचकर, अगले दिन रानी कमलापति मध्य रात्रि 1.50 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 23.30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। काज़ीपेट जंक्शन, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, पुखरायां, कानपूर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती जगह रुकेगी।
MP के इस जिले में लोगों को शिकायतों का ‘शौक’, अफसरों में ‘खौफ’
चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07711 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन दिनांक 10, 15 एवं 20 मार्च को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 15.10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 6.05 बजे, पिपरिया 7.2 बजे, नरसिंहपुर 8 बजे, मदन महल 9.50 बजे, कटनी 11.20 बजे, मैहर 12.20 बजे, सतना 13 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए मध्य रात्रि 2 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। 07712 मुजफ्फरपुर जंक्शन-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 12, 17 एवं 22 मार्च को मुजफ्फरपुर जंक्शन स्टेशन से भोर 4.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना शाम 18.05 बजे, मैहर 18.38 बजे, कटनी 19.25 बजे, मदनमहल रात 21.05 बजे, नरसिंहपुर 22.26 बजे, अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00.30 बजे, इटारसी 02.30 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन काजीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, मंचेरियल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, मदन महल (जबलपुर), कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर।



Source link

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW

LEAVE A REPLY

We cannot recognize your api key. Please make sure to specify it in your website's header.

    null
     
    Please enter your comment!
    Please enter your name here