हिमाचल में बेमौसम बारिश से तापमान गिरा,अब आगे क्या। जानिए | Temperature dropped due to unseasonal rain in Himachal, what next? Know

0
15

ताबो में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज बेमौसम बारिश के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिसमें आदिवासी लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।

इस बीच शिमला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पिछले दिन से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कुफरी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मनाली में 11.9 डिग्री सेल्सियस और नारकंडा में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हल्की से मध्यम बारिश राज्यभर में पिछले 24 घंटों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जिसमें सोलन में सबसे अधिक 39.0 मिमी बारिश हुई। उसके बाद घाघस में 33.8 मिमी, बिलासपुर में 26 मिमी रायपुर मैदान में 26.6 मिमी और राजगढ़ एवं मेहरेबरसार में 25-25 मिमी बारिश हुई। शिमला शहर में 11 मिमी बारिश हुई जबकि जुब्बरहट्टी हवाई अड्डे पर 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही आंधी और ओलावृष्टि होने की भी खबरें हैं।

सेब की फसल और अन्य गुठलीदार फलों को नुकसान प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के चौपाल क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल और अन्य गुठलीदार फलों को नुकसान पहुंचा। कुफरी में 65 किमी प्रति घंटा और बिलासपुर में 60 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से चलने वाली आंधी और तेज हवाओं ने यातायात को बाधित किया और कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

लंबे समय तक चल रहे सूखे से राहत उधर बेमौसम बारिश और हिमपात ने राज्य में लंबे समय तक चल रहे सूखे से राहत मिली है। बारिश हाेने से सूखे प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी आने लगा है, जिससे सिंचाई पर निर्भरता कम हो गई है और खरीफ फसलों की शुरुआती बुवाई संभव हो गई है। इस बीच तापमान में अचानक गिरावट के कारण निचले पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिली है हालांकि आने वाले दिनों में नमी का स्तर बढ़ने से असुविधा हो सकती है। लगातार बादल छाए रहने और धुंध के कारण कई इलाकों में दृश्यता कम रही।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी में यह हाल नई दिल्ली में शुक्रवार को अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। शेख सराय साउथ दिल्ली में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। निगमबोध घाट रोड पर जल भराव से आवागमन में परेशानी हुई। जगह-जगह जलभराव से लोग जाम में फंसे रहे।

आंधी-बारिश से 200 उड़ानें लेट, 25 ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। दिल्ली के द्वारका में एक मकान पर पेड़ गिरने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। अंधड़ से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टिन शेड का हिस्सा गिर गया। अचानक बदले मौसम का हवाई और रेल सेवाओं पर असर पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 200 विमान देर से उड़े। तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश के आसार मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश के आसार है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में विशेष रूप से खराब मौसम की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों को घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और बिजली गिरने की आशंका के कारण खुले इलाकों में शेल्टर लेने से मना किया गया है।



Source link

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW

LEAVE A REPLY

We cannot recognize your api key. Please make sure to specify it in your website's header.

    null
     
    Please enter your comment!
    Please enter your name here