रश्मिका मंदाना पर कन्नड़ भाषा के अनादर का आरोप, कांग्रेस विधायक की टिप्पणी से भी उठा विवाद | Actress Rashmika Mandanna accused of disrespecting Kannada language

0
19

मंड्या का प्रतिनिधित्व करने वाले गणिगा ने अभिनेत्री के कार्यों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सवाल किया कि क्या उन्हें उस उद्योग की अवहेलना करने के लिए सबक सिखाया जाना चाहिए जहां से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।

रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, गणिगा के अनुसार कन्नड़ फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत के बावजूद अभिनेत्री ने कथित तौर पर आमंत्रित किए जाने पर बेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने से इनकार कर दिया।

गणिगा ने सोमवार को विधान सौधा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रश्मिका मंदाना ने पिछले साल (बेंगलूरु) अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आने से भी इनकार कर दिया था।

गणिगा के अनुसार रश्मिका ने तब यह भी कहा कि उनका घर हैदराबाद में है, उन्हें नहीं पता कि कर्नाटक कहां है और उनके पास समय नहीं है। वे नहीं आ सकती। गणिगा ने कहा, हमारे एक विधायक मित्र उन्हें आमंत्रित करने के लिए 10-12 बार उनके घर भी गए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कन्नड़ भाषा को भी नजरअंदाज कर दिया, जबकि वे यहीं पली-बढ़ी हैं। क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?

भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की आलोचना की कि उसने हाल ही में फिल्म छावा के प्रचार के दौरान अभिनेत्री की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने यह भी कहा कि विधायक रविकुमार को हर समय संविधान का पालन करना चाहिए।

[ad_1]

Source link

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here