आपके स्वास्थ्य की हो सके रक्षा, इसके लिए गुजरात में मुस्तैद है ग्रीन कमांडो दस्ता | To protect your health, the Gream Commando squad is ready in Gujarat

    0
    7

    प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास संगठन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और खेत की मिट्टी को समृद्ध करना है। यह संगठन अब तक 700 खेतों की सॉइल टेस्टिंग करा चुका है।

    पर्यावरण के लिए अभिनव प्रयोग संगठन ने रासायनिक उर्वरकों के प्राकृतिक विकल्पों पर शोधकर जैविक उर्वरक तैयार किया। इसे बाजार में मिलने वाले दामों से एक-तिहाई कीमत पर किसानों को उपलब्ध कराया गया। इसके लिए संगठन की टीम उदयपुर पहुंची और वहां से रॉक फॉस्फेट लाकर प्रयोगशालाओं में परीक्षण किया।

    रसायन मुक्त सब्जियों की पहल संगठन के सदस्य जयदीप पटेल ने कहा कि आजकल सब्जियों में इस्तेमाल किया जाने वाला कीटनाशक मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे बचने के लिए ग्रीन कमांडो ने 40 प्रकार की औषधीय वनस्पतियों का उपयोग कर प्राकृतिक कीटनाशकों का निर्माण किया है। इससे रसायन मुक्त सब्जियां मिल सकेंगी।

    गांव का पैसा गांव में रहे संगठन की सोच यह है कि गांवों को समृद्ध बनाना है तो गांव का पैसा गांव में रहना चाहिए। इसके लिए फसलों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है।

    [ad_1]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here