Uttarakhand Crime:युवती से छह युवकों ने रेप किया। ये वारदात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है। यहां एक युवती ने छह युवकों पर उसके साथ साल 2020 से रेप करने का आरोप लगाया है। कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी के अनुसार, युवती ने तहरीर में बताया कि समीर अब्बास नाम का युवक उनका ड्राइवर था। 26 दिसंबर 2020 को आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और रेप किया। इसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी के दोस्त जमीर अब्बास, आदिल अब्बास, उबैद अब्बास, बेबी अब्बास और वसीम ने भी युवती से रेप किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। रेप का मामला सामने आने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच आगे बढ़ते ही आरोपियों पर शिकंजा कसने की संभावना है।
महिला को भी बनाया आरोपी
देहरादून में गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि इस मामले में दीपा शुक्ला ने आरोपियों का साथ दिया। उसी की मदद से आरोपियों ने उसका गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। घटना प्रकाश में आने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की की गिरफ्तारी की संभावना है। पांच साल बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस जांच भी गंभीरता से चल रही है।
ये भी पढ़ें-Kailash Mansarovar Yatra 2025:30 जून से शुरू होगी कैलास यात्रा, पांच साल से चीन ने लगाई थी रोक