VIDEO : पीएम मोदी के फैन हैं मिश्र के इजिप्ट में रहने वाले भारतीय वोहरा मुसलमान

    0
    95

    आपको याद दिला दें कि इसी साल गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल.सीसी ने शिरकत की थी। इसके बाद अल सीसी ने पीएम मोदी को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। इसलिए अमेरिका दौरे के बाद पीएम मोदी सीधे मिस्र के शहर इजिप्ट पहुंचे। बता दें कि  1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला मिस्र दौरा है।

    वोहरा समुदाय से पीएम मोदी का खास कनेक्शन

    कहा जाता है कि मिस्र से दाऊदी बोहरा समुदाय का एक जत्था 11वीं शताब्दी में भारत आया था। ऐसे में भारत के वोहरा समुदाय की मूल जड़ें मिस्र में ही है। पूरी दुनिया में बोहरा मुसलमानों की कुल आबादी तकरीबन 10 लाख है, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा भारत में रहता है। गुजरात के सूरत में मस्जिद.ए.मोअज्जम दाउदी बोहरा समुदाय की सबसे बड़ी मस्जिद है।

    मुस्लिम समाज में सबसे अमीर माने जाने वाले बोहरा समुदाय का शिक्षा पर काफी जोर रहता है। यही वजह है कि बोहरा समुदाय ने ही मिस्र में अल.अजहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। इसे आज भी दुनिया के सबसे पुराने जीवित विश्वविद्यालयों में गिना जाता है।

    पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रवासी बोहरा मुसलमानों की प्रतिक्रिया

    मिस्र के इजिप्ट रहने वाले प्रवासी भारतीय वोहरा समुदाय के शख्स ने कहा कि पीएम मोदी से मिलना एक यूनिक एक्सीपीरियंस रहा, उन्होंने हमारे बच्चों के नाम पूछे और उनका हालचाल लिया। वह कहता है कि हमारा सीना चौड़ा हो जाता है जब हमसे कोई पूछता है कि किस देश के हो? हमे इंडिया का नाम बताने में गर्व महसूस होता है।

    वीडिया में एक दूसरा शख्स कहता है कि हमारे रगो में हिन्दूस्तान का खून है। एक शख्स कहता है कि पीएम मोदी मेरे पास आकर खड़े रहे और पूछे कैसे हो? इसके बाद ऐसा लगा oh My God.

    वोहरा समुदाय का एक सदस्य कहता है कि हम पूरी तरह से 100 फीसदी हिन्दूस्तानी हैं और यह सच है कि हमारी परम्परा यही रहेगी। हम बदलने वाले नहीं हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमारा पेशा व्यापार करना है।

    एक शख्स यह बताना नहीं भूलता है कि पीएम मोदी को बोहरा समाज से कितना लगाव है।  हमें गर्व महसूस हो रहा है कि भारत के प्राइम मिनिस्टर मोदी केवल हमसे मिलने के लिए यहां आए।

    बता दें कि इजिप्ट में भारत के बोहरा समुदाय से मिलने के लिए पीएम मोदी ने सुबह और शाम का वक्त तय किया था। पीएम मोदी के अल.हाकिम मस्जिद में विजिट से प्रवासी बोहरा समुदाय को गर्व महसूस हुआ। इस संबंध में बोहरा समुदाय के लोगों का कहना है कि पीएम मोदी हमारे बच्चों से मिलेंगे और उनसे बातें करेंगे, यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। बता दें कि मस्जिद देखने गए पीएम मोदी ने दीवारों और दरवाज़ों की तारीफ़ की। दरअसल इस मस्जिद की मरम्मत का काम दाऊदी बोहरा समुदाय की फंडिंग के कारण संभव हुआ था।

    बोहरा समुदाय का एक सदस्य यह बड़े गर्व से बताता है कि इजिप्ट के इस मीटिंग केवल समुदाय के नहीं बल्कि अन्य कम्यूनिटी के लोग भी शामिल है। यह सब पीएम मोदी के कारण संभव हुआ है। हमारे देश हिन्दूस्तान के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। हमे गर्व होता है अपने प्रधानमंत्री मोदी पर जिन्हें पूरा हिन्दूस्तान प्यार करता है। पीएम मोदी एक कॉमन मैन हैं और कॉमन मैन की तरह रहते है, यह उनका नसीब है कि आज वो इंडिया के प्राइम मिनीस्टर हैं।

    #IndianVohraMuslims  #Egypt  #fans  #PMModi  #surat #republicday

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here