Last Updated:
Ashoka Tree Bark Female Benefits: अशोक पेड़ की छाल महिलाओं के लिए वरदान है. यह वाइट डिस्चार्ज, पीरियड पेन, स्किन प्रॉब्लम्स, हड्डियों की मजबूती और पेट की समस्याओं में लाभकारी है. डॉ. शचि श्रीवास्तव ने बताया.

महिलाओं की इन 5 बीमारियों की सस्ती औषधि. (Canva)
हाइलाइट्स
- अशोक के पेड़ की छाल पीरियड पेन में राहत देती है.
- वाइट डिस्चार्ज की समस्या में अशोक की छाल लाभकारी है.
- अशोक की छाल से त्वचा की समस्याएं ठीक होती हैं.
Ashoka Tree Bark Female Benefits: आयुर्वेद में तमाम ऐसी चीजों का जिक्र है जो देखने में लगती तो मामूली हैं, लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं. हालांकि, इनके सेहत लाभ की जानकारी न होने से हम इनका फायदा नहीं उठा पाते हैं. अशोक का पेड़ इनमें से एक है. जी हां, अशोक के पेड़ की छाल सेहत के लिए वरदान है. महिलाओं के लिए यह बेहद उपयोगी होती है. आयुर्वेद में इस छाल से पीरियड पेन समेत कई समस्याओं का भी इलाज किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर अशोक के पेड़ की छाल के फायदे क्या हैं? महिलाओं के लिए अशोक के पेड़ की छाल के फायदे क्या? इस बारे में News18 को बता रही हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव.
अशोक के पेड़ की छाल के फायदे
वाइट डिस्चार्ज: आजकल महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया की भी समस्या देखी जाती है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करती हैं, लेकिन अशोक पेड़ की छाल कारगर हो सकती है. इसके लिए आप अशोक की छाल को पानी में उबालें और चाय की तरह पीएं. ध्यान रखें कि पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए.
पीरियड पेन: डॉक्टर के मुताबिक, अशोक पेड़ की छाल महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. इसके सेवन से पीरियड्स पेन और ऐंठन जैसी परेशानी को कम करने में मदद मिलती है. हालांकि, यदि किसी महिला को यह परेशानी बढ़ती है तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
स्किन प्रॉब्लम्स: अशोक के पेड़ की छाल से त्वचा की कई समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है. अगर आप अशोक की छाल का पाउडर पानी में मिलाकर पिएं तो इससे खून साफ होता है जिससे त्वचा पर निखार आता है. इसके सेवन से ऑयली और डल स्किन की समस्या भी ठीक भी हो सकती है.
हड्डियों के लिए: अशोक की छाल हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है. दरअसल, अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण होते हैं, जो हड्डियों के लिए जरूरी तत्व होते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से हड्डियों को मजबूती मिलती है.
पेट से जुड़ी समस्याएं: एक्सपर्ट के मुताबिक, अशोक के पेड़ की छाल के सेवन से पेट के कीड़ों को मारने में सहायता मिलती है और ये अपच, कब्ज समस्याओं में भी ठीक करता है.