1000 साल पहले केहैं ये विशालकाय पौधे

HomeArt1000 साल पहले केहैं ये विशालकाय पौधे

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि यह हॉलीवुड मूवी अवतार या फिर स्टार ट्रेक के सेट से ​लिया गया चित्र है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, दरअसल 20 फीट लंबे यह विचित्र पौधे प्रागैतिहासिक (Pre-Historic) काल के हैं ​जिन्हें ग्राउंडसेल्स के रूप में जाना जाता है। बता दें कि ये प्रीहिस्टोरिक प्लान्ट्स अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारों के शीर्ष पर पाए जाते हैं।
C:\Users\LENOVO\Desktop\plant1.JPG

अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊँचे पर्वत शिखर के रूप में माउंट किलिमंजारो अपने आप में बहुत उत्कृष्ट है। किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है और साथ ही साथ विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 5,882 मीटर या 19,298 फीट ऊंचा है।

C:\Users\LENOVO\Desktop\plant2.jpg

माउंट किलिमंजारों की उंचाई, निम्न तापमान और सामयिक तेज़ हवाएं इसे एक कठिन और खतरनाक चढ़ाई बना देती हैं। हांलाकि यह पर्वतशिखर विशेषरूप से अपने दुलर्भ प्रजाति के पौधों के ​लिए जाना जाता है, जो लगभग कहीं और नहीं पाए जाते हैं।

C:\Users\LENOVO\Desktop\plant3.jpg

जी हां, दोस्तों उन दुर्लभ प्रजातियों में से एक विशालकाय ग्राउंडसेल प्रजाति का नाम डेंड्रोसेनियो किलिमंजरी (Dendrosenecio kilimanjari ) है। यह ग्राउंडसेल दूर से ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी जले हुए कैक्टस पर अनानास के फल लगे हुए हैं। एलियन की तरह दिखने वाले ये विशालकाय पौधे तकरीबन 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित केवल  माउंट किलिमंजारों पर ही पाए जा सकते हैं।

C:\Users\LENOVO\Desktop\plant4.JPG

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मांउटकिलिमंजारों पर रात के समय का तापमान नियमित रूप से हिमांक से नीचे (तकरीबन माइनस 15 डिग्री तापमान) चला जाता है। ऐसे में दुर्लभ प्रजाति के ग्राउन्डसेल्स यानि डेंड्रोसेनियो किलिमंजरी अपने तने के गूदे में जल संग्रहित करने की क्षमता विकसित कर चुके हैं जिससे जैसे ही तापमान कम होता है तो इनकी पत्तियां स्वत: बंद हो जाती हैं। ऐसे में किलिमंजारों पर्वत शिखर पर ग्राउन्डसेल्स कुछ अजीब से दिखते हैं।

C:\Users\LENOVO\Desktop\plant5.JPG

माउंटकिलिमंजारों पर ग्राउंडसेल्स की कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक ये सभी दुर्लभ प्रजाति के विशालकाय ग्राउन्डसेल्स लगभग 1000 साल पहले कॉमन ग्राउंडसेल से विकसित हुए थे। इन विशालकाय ग्राउंडसेल की लंबाई सामान्यतया 10 फीट से लेकर 20 फीट या उससे भी अधिक होती है।

#Giant plants #1000 years # Hollywood movie avatar # PreHistoric # PreHistoric Plants # Mount Kilimanjaro #Tanzania # Africa ##Giant groundsells # Dendrosenecio kilimanjari # temperatur

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW
wpChatIcon
wpChatIcon