चुप्पी में धैर्य हूं, चुनौती में शौर्य हूं…सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाकर AAP पर कसा तंज | Delhi CM Rekha Gupta political attack on AAP reciting poem on Operation Sindoor

    0
    14

    दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम

    शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “मेरी सरकार स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में दिल्ली को एक मजबूत, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण को प्रेरणा मानते हुए उनका आभार प्रकट करती हूं। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, अभिनेता अनुपम खेर और दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें

    दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी AAP की मुश्किलें, महिला डॉक्टर से उलझने में फंसे इकलौते विधायक

    ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाकर AAP पर कसा तंज

    मंच पर अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्‍ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ बातचीत कर उनका विजन जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खुद की लिखी कविता सुनाकर आम आदमी पार्टी पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा “जो लोग कभी दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर बैठे थे। वे सेना पर सवाल उठाते थे और दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। आज देश की महिलाएं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गर्व महसूस करती हैं। यह अभियान महिलाओं के सम्मान को नई ऊंचाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सशस्त्र सेनाओं को इसके लिए धन्यवाद।”

    यह भी पढ़ें

    जरूरी हुआ मॉल, होटल, व्यावसायिक इमारतों में एंटी-स्मॉग गन लगाना, रेखा सरकार बोली- नहीं चलेगा बहाना

    इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी लिखी कविता भी सुनाई। सीएम रेखा गुप्ता ने सुनाया “चुप्पी में मैं धैर्य हूं। चुनौती में मैं शौर्य हूं। मैं सिंदूर हूं। मैं आतंकियों का वध हूं। मैं हौसलों की सरहद हूं। मैं जीवनदात्री, मैं संहार की साक्षी। मैं सिंदूर हूं। मुझे निर्बल जानकर जिसने गोली चलाई थी। उन शत्रु पर मैं कड़ा प्रहार हूं। हर बेटी-बहू का उपहार हूं। मैं भारत का कल और आज हूं। मैं हिंदुस्तान की लाज हूं। मैं सिंदूर हूं।” इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने कहा “यह सरकार आम जनता की है, न कि उन नेताओं की जो ऊंची मंजिलों में छिपकर शासन करते थे। आज हमारे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक 24 घंटे जनता के बीच मौजूद रहते हैं।”

    यमुना की सफाई को लेकर प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिनेता अनुपम खेर के साथ बातचीत में कहा कि यमुना की सफाई को लेकर पहले की सरकारों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा “दिल्ली का दुर्भाग्य रहा है कि न तो यमुना की सफाई को लेकर कोई नीति बनी और न ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण संरक्षण पर काम हुआ। केंद्र सरकार ने दिल्ली को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन पिछली सरकारों के पास नीयत थी न विजन। हमारी सरकार अब यमुना को स्वच्छ करने के मिशन पर काम कर रही है।”

    यह भी पढ़ें

    रेखा सरकार के 100 दिन पूरे होते ही मचा घमासान, AAP बोली- कब मिलेंगे महिला समृद्धि योजना के रुपये?

    ‘बहाने नहीं, काम करने वाली सरकार’

    मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “दिल्ली ने पहले बहाने बनाने, रोने और झूठ बोलने वाली सरकारें देखी हैं। लेकिन आज दिल्ली को पहली बार एक काम करने वाली सरकार मिली है। हमने सिर्फ 100 दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, अधोसंरचना और पर्यावरण जैसे सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।”



    [ad_1]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here