भारत में मौजूद सबसे सस्ती हार्ले-डेविडसन का दाम 17.50 लाख, जानिए क्या है खासियत

HomeVEHICLE भारत में मौजूद सबसे सस्ती हार्ले-डेविडसन का दाम 17.50 लाख, जानिए क्या...

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दोस्तों, आपको बता दें कि हार्ले-डेविडसन की बाइक दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में यह पॉपुलर बाइक इंडिया में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। मौजूदा समय में भारत में हार्ले-डेविडसन की कुल 8 बाइक बिक्री के लिए तैयार हैं। जिनमें सबसे सस्ता मॉडल हार्ले-डेविडसन Nightster है, जिसकी कीमत 17,49,000 रुपए है। हार्ले डेविडसन एक अमेरिकन क्रूज बाइक है, जिसका इंडिया में जबरदस्त क्रेज है।

सबसे पहले आपको बता दें कि भारत में हार्ले डेविडसन Nightster दो वेरिएंट और 6 कलर्स में उपलब्ध है। जिनमें हार्ले डेविडसन Nightster की कीमत 17,49,000 रुपए और हार्ले डेविडसन Nightster STD एक टॉप मॉडल है जिसकी कीमत 18,29,000 रुपए है। यह एक स्मार्ट और मॉर्डन डिजाइन्ड बाइक है, जो हर किसी के आंखों को आकर्षित करती है।  

C:\Users\LENOVO\Desktop\Harley-Davidson Nightster5.JPG

हार्ले-डेविडसन Nightster की खासियत

आइए जानते हैं कि हार्ले-डेविडसन Nightster आखिर किन वजहों से इंडिया में मशहूर है। 

हार्ले-डेविडसन Nightster में 975cc BS6 का एक दमदार इंजन लगा है जोकि  88.5 bhp की पॉवर और 95 Nm का टार्क जनरेट करता है। मतलब साफ है, इसका इंजन 3 राइडिंग मोड्स रेन, रोड और स्पोर्ट के लिए उपयुक्त है।

C:\Users\LENOVO\Desktop\Harley-Davidson Nightster1.JPG

कंपनी का दावा है कि हार्ले-डेविडसन Nightster तकरीबन 19 किमी. प्रति लीटर के हिसाब से माइलेज देती है।  

हार्ले-डेविडसन Nightster काफी भारी क्रूज बाइक है, जिसका वजन तकरीबन 221 किलोग्राम है। 

हार्ले-डेविडसन Nightster की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11.7 लीटर है। बता दें कि टंकी में फ्यूल डलवाने के लिए आपको बाइक से उतरना होगा और सीट खोलनी होगी; जैसे आप किसी स्कूटर पर करते हैं।

C:\Users\LENOVO\Desktop\Harley-Davidson Nightster.JPG

हार्ले-डेविडसन Nightster के बेस वेरिएंट में बतौर स्टैंडर्ड डबल डिस्क ब्रेक दिया गया है। अब आप समझ सकते हैं कि इस अमेरिकन क्रूज बाइक में कितने ताकतवर ब्रेक्स लगे हैं।

C:\Users\LENOVO\Desktop\Harley-Davidson Nightster3.JPG

हार्ले-डेविडसन Nightster ट्यूबलेस टायर मौजूद है, जिससे पंचर होने की संभावना कम होती है। इतना नहीं, इसे मैंटेनेस करना बिल्कुल आसान होता है। पंचर होने पर, टायर से धीरे-धीरे हवा निकलती है। यह आपको रुकने के लिए अच्छा टाइम देता है।

हार्ले-डेविडसन Nightster में लगे सीट की ऊंचाई 705 मिमी है, जो बाइक राइडिंग को और आसान बना देते हैं।

C:\Users\LENOVO\Desktop\Harley-Davidson Nightster4.JPG

उपरोक्त सभी खासियतें जाहिर कर रही हैं कि हार्ले-डेविडसन कितनी ताकतवर क्रूज बाइक है। अभी तो मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि हार्ले-डेविडसन नाईटस्टर भारत में मौजूद सभी बाइक्स में से सबसे अधिक दमदार है। ऐसे में यदि आप बाइक राइ​डिंग के शौकीन हैं तो महज 17 लाख रुपए में इस क्रूज बाइक को खरीदकर इसका आनंद ले सकते हैं।

#price #cheapest #Harley-Davidson #sold #India # Harley Davidson Nightster # cruise bike ## Harley Davidson Nightster STD # top model # Engine #Fuel Capacity #Tyres #Mileage #Brakes # Bikes

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW
wpChatIcon
wpChatIcon