उत्तर-प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए अनोखी पहल

0
119

उत्तर-प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए अनोखी पहल, महिला पुलिस कर्मी चौपाल लगाकर दे रही महिला संबंधी जानकारी,, पुलिस ने बदला है अपना रवेया 

रामपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए बड़ी लाभदायक साबित हो रही है। योगी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही थी। महिलाओं तक जन कल्याणकारी योजना पहुंचाने के उद्देशय से सरकार हर संभव प्रयास का ररही थी। लेकिन अब योगी सरकार ने महिलाओं तक योजना और जानकारी पहुंचाने के उद्देश से अनोखी पहल की शुरूआत करदी है। दरअसल महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भेजा जा रहा है। जहां पर पहले पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को एलान करने के बाद एकत्र किया जाता है। उसके बाद महिलाओं, बालिकाओं को बैठालकर उनके मन से पुलिस का भय निकालकर उन्हें बैठाया जाता है। उसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा गांवो में चौपाल लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रही महिला कल्याण नीतियों के विषय में  जागरूक किया जाता है। जिसमें सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, पूर्व दशम छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि से अवगत कराया जाता है। इतना ही नहीं इन योजनाओं को आखिर कैसे लाभ लें। उसके लिए भी पुलिस कर्मियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिससे साफ़ ज़ाहिर है कि पहले की तरह ग्रामीण इलाकों में पुलिस के प्रति जो नजरिया था। अब उस नजरिए को पुलिस के रवैये ने बदल दिया है। पुलिस ने इस दौर में अआक्र पाने रवैये में बदलाव कर ग्रामीणों के मन में जगह बनाई है। इतना ही नहीं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अब ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 4 जागरूकता अभियान के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के विषय में महिलाओं व बालिकाओं अवगत कराया जा रहा है। साथ ही अपराध से बचाव एवं सुरक्षा हेतु महत्पूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाए, 108 स्वास्थ्य सेवा, 181 घरेलू हिंसा आदि बारे में जानकारी देते हुए व साइबर अपराध के बारे विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

#himachal #kullu #mandi #kinnaur #rohru #himachalpradesh #himachali #india #sirmour #kangra #photography #solan #manali #dharamshala #uttarakhand #pahadi #instagram #travel #kalpa #spiti #himalayas #dalhousie #callfromountains #ladakh #palampur #leh #hamirpur #sikim

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here