आनासागर में किया गया श्रमदान, झील में गंदगी करने पर होगी कार्रवाई | ana sagar

0
12

अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के अन्तर्गत जिले में विभिन्न जल स्त्रोतों पर श्रमदान कर साफ सफाई करवाई जा रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के मार्गदर्शन में आनासागर की चौपाटी पर श्रमदान किया गया। आनासागर के किनारे बिखरे कचरे को हटाने का कार्य हुआ। इस कार्य को जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा आमजन ने मिलकर अंजाम दिया।उन्होंने बताया कि मौके पर उपस्थित जन समूह को जल संरक्षण, विवेकपूर्ण जल उपयोग, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।

नागरिकों ने जल है तो कल है के संकल्प को आत्मसात करने की शपथ ली। जल का संरक्षण विवेकपूर्ण तरीके से करने, अपव्यय रोकने, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने, वर्षा जल संग्रह एवं संरक्षण करने, पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण तथा पूनर्जीवन में सहयोग करने, भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संचय करने सहित विभिन्न अभियानों में सहयोग देने का संकल्प लिया गया।

अस्थाई दुकानें तथा रेहड़ी संचालकों को किया जागरूकउन्होंने बताया कि चौपाटी के आस-पास अस्थाई दुकानें तथा रेहड़ी लगाकर व्यवसाय करने वालों को स्वच्छता तथा जल स्त्रोतों के महत्त्व के बारे में जानकारी दी गई। कचरा आनासागर के स्थान का कचरा पात्र में डालने के लिए समझाइश की गई। जल स्त्रोतों को गंदा करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमान्शु, नगर निगम उपायुक्त कीर्ति कुमावत सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here