अमरीका और पश्चिमी यूरोप के लोग मान रहे, तीसरा विश्वयुद्ध अब करीब

0
19

परमाणु हथियार और भारी जनहानि की आशंका अधिकतर उत्तरदाताओं (68% से 76%) का मानना है कि संभावित तीसरा युद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा, जिससे 1939-45 के मुकाबले ज्यादा जानें जाएंगी। 25% से 44% लोगों ने तो यहां तक कहा कि यह युद्ध विश्व की अधिकांश जनसंख्या का अंत कर सकता है।

युद्ध के बाद शांति बनाए रखने में नाटो को सबसे अधिक (52% से 66%) श्रेय दिया गया। कुछ लोगों ने संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय यूनियन की भूमिका को भी सराहा। अमरीका को भी माना जा रहा खतरा

यह सर्वेक्षण इस लिहाज से चौंकाने वाला है कि कभी यूरोप के पारंपरिक सहयोगी रहे अमरीका को भी अब खतरे के रूप में देखा जा रहा है। स्पेन (58%), जर्मनी (55%) और फ्रांस (53%) के नागरिकों ने अमरीका के साथ तनाव को शांति के लिए एक प्रमुख या मध्यम खतरा माना है।

द्वितीय विश्वयुद्ध के बारे में जानना प्रासंगिक ज्यादातर नागरिकों (82% से 90%) का मानना है कि द्वितीय विश्वयुद्ध की घटनाएं और उसकी पृष्ठभूमि आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को स्कूलों में इसकी शिक्षा मिलनी चाहिए। विशेष रूप से फ्रांस (77%) और जर्मनी (60%) में यह इतिहास अपेक्षाकृत बेहतर ढंग से पढ़ाया गया है।

नाजियों को हराने में अमरीका की बड़ी भूमिका नाजियों को हराने के लिए सबसे ज्यादा काम किसने किया, यह पूछे जाने पर सर्वेक्षण में शामिल पांच देशों में 40% से 52% लोगों ने उत्तर दिया – अमरीका ने। 17% से 28% का उत्तर था – सोवियत संघ ने। यूके में 41% उत्तरदाताओं ने कहा – ब्रिटेन ने। अमरीकियों और अन्य पश्चिमी यूरोप के लोगों में से केवल 5% से 11% उत्तरदाता ही इस दृष्टिकोण से सहमत नजर आए।



Source link

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER.

Never miss out on the latest news.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

RATE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here